फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि परीक्षा केंद्रों की करा रहा निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नकल विहीन और सुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। परीक्षा के दौरान वायस रिकार्डर लगवाने का निर्देश सभी कालेजों को दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि मानक पूरे नहीं करने वाले कॉलेज परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कापी और पेपर के बंडल बनाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए 698 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 4.85 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर वायस रिकार्डर और सीसी कमरे लगाने का निर्देश दिया गया है। कालेजों ने कैमरे लगाने के लिए शपथ पत्र भी दिया था। दो माह पूर्व प्रबंधकों और प्राचार्यों के साथ बैठक में विवि प्रशासन ने साफ कर दिया था परीक्षा में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। वायस रिकार्डर युक्त सीसी कैमरे लगवाने की जांच क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें