महराजगंज। सौभाग्य योजना के तहत महराजगंज बाजार में हुए नवीन विद्युतीकरण का तार एक सप्ताह भी नहीं चल पाया। विद्युतीकरण के दूसरे ही दिन से बाजार में लगे केबल फाल्ट के कारण फुंकने लगे हैं। जिसके कारण सात दिन से बाजार में विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से बाजार वासियों में आक्रोश है। महराजगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, मुकुंद लाल जायसवाल, फूलचंद्र जायसवाल, मोतीलाल गुप्ता,स्वामीनाथ उमर और बाजारवासियों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति जल्द बहाल नहीं शुरू हुई तो हम धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने पर मजबूर होंगे।