जौनपुर। शाहगंज सोंधी के श्री अभिमन्यु यादव महावद्यिालय लपरी में 100 प्रतिशत उत्तर प्रदेश अभियान एवं क्लाइमेट एजेंडा की ओर से ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान व राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट के तत्वावधान में कैंपस मीट का आयोजन हुआ। ओम प्रकाश ने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण केवल उत्तर प्रदेश में 2 लाख 60 हजार मौतें हुई हैं। ऐसी ही अनेक रिपोर्टें आ रही है जो हमारी जहरीली आबोहवा हाल बता रही हैं। संरक्षक मुन्ने लाल, रामकुमार व डा. वकील यादव ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश मांगे स्वच्छ हवा से जुड़े पियूष कुमार व रवींद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रदूषित हवा से 4 नवजात बच्चे प्रति घंटे दम तोड़ रहे हैं। ओम प्रकाश यादव, अभिलाष मौर्या, संतोष कुमार, शाहजहां, कमलेश यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रमेश मिश्रा, रूबी खान, ध्रुवराज यादव, शालिनी यादव, गुलनाज, करिश्मा, रूपा, जूही सिंह, अनुपम, प्रियंका, अर्चना, परवीन फात्मा, नीरज, प्रवीण, विजय, शाबिर, अमित आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षिका सुमन यादव ने किया।