फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकाक की तर्ज पर होगी खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। प्रदेश में शीघ्र ही बैंकाक की तर्ज पर खेती कराने की व्यवस्था कराई जाएगी क्योंकि यहां की खेती और बैंकाक की खेती में काफी अंतर है। यह बातें गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित में आयोजित बकरी पालन गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृषि प्रसार निदेशक एपी राव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंकाक में खेती इस तरह होती है कि किसान अपने खेत में उत्पादित फसलों की पैकेजिंग और मूल्य भी निर्धारित करके सीधे मार्केट में बेचते हैं। इससे किसानों की फसलों को बिचौलियों से जान बच जाती है। उन्होंने किसानों से एक समूह बनाकर फसलों की अच्छी पैदावार करने का सुझाव दिया। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रसार निदेशक श्री राव ने अमिहित गांव में किसान राजेंद्र यादव के उस खेत को देखा, जहां हैप्पी सिडिल मशीन विधि से गेहूं की बुआई हुई है। गेहूं की अच्छी फसल देकर उन्होंने किसान राजेंद्र यादव की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि किसान कम पैसे की लागत से अच्छी नस्ल की बकरी पालन करके अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकते हैं। विज्ञान केंद्र प्रभारी कृषि वैज्ञानिक नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने विभिन्न फल, फूल और अन्य फसलों की अच्छी खेती करने की आधुनिक विधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जयहिंद सिंह, राजीव सिंह, राम सिंह, अखिलेश यादव, अनिल कुमार, अजय प्रताप आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सरिता सिंह और संचालन वीके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें