फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसठी व मड़ियाहूं में बहाए थे विकास की धारा-पं.यतींद्रनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परमानतपुर में स्थित पंडित यतींद्र नाथ त्रिपाठी के आवास पर मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक पंडित रमेश शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण पाठक ने कहा कि रमेश शर्मा ने बरसठी व मड़ियाहूं के विकास के लिए काफी काम किया है। जगह-जगह ट्यूबवेल लगवाए थे। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की और मड़ियाहूं से मछलीशहर मार्ग श्रमदान से बनवाया। श्रद्धांजलि सभा में हर्ष कुमार पांडेय, जयंती प्रसाद मिश्र, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, विराट त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, ऋषि सिंह, उमेशचंद्र दूबे, रजनीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें