जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन जनसुनवाई आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आने वाली शिकायतोें की विभागवार समीक्षा की गई।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई पर आने वाली शिकायतों को समय से निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की ज्यादा शिकायतें आ रही है। अधिकारी किसी भी दशा में गलत रिपोर्ट न लगाएं तथा शिकायत को डिफाल्टर न होने दें। उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिले में समयावधि के अंतर्गत 1558 लंबित जन शिकायतें है जिसमें डिफाल्टर की संख्या 22 है। उन्होंने कहा कि प्राप्त ोने वाली शिकायतों को धव्यानपूर्वक पढ़ने के उपरांत ही अपलोड करें। जिलाधिकारी ने लेखपालों को सप्ताह में दो दिन गांव के प्राथमिक विद्यालय पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया। इसके अलावा लेखपालों को अपना मोबाइल हमेशा चालू रखने को कहा। अधिकारियों को आईजीआरएस की अगली बैठक में पिछले एक महीने की शिकायतों के निराकरण की रिपोर्ट सहित उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पांडेय, डीएफओ एपी पाठक, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी आदि उपस्थित रहे।