फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अधिवक्ता संघ के चुनाव में भागीदारी के लिए बिके 13 पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए तहसील परिसर में मंगलवार को भी नामांकन पत्र खरीदने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कुल 13 पर्चे खरीदे गए। बुधवार और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव समिति से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 4, उपाध्यक्ष पद के लिए 2, महामंत्री पद के लिए 2, सहमंत्री पद के लिए एक, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 3 और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक व्यक्ति ने पर्चा खरीदा। चुनाव अधिकारी राम मगन ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक तहसील सभागार में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें