फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए पहले दिन 13 नामांकन

विज्ञापन
मछलीशहर तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों के लिए 13 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। दूसरे दिन 26 दिसंबर को भी नामांकन होगा। चुनाव कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव और बाबू राम ने महामंत्री पद पर आलोक विश्वकर्मा ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र दुबे और रमेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कृष्ण कुमार गौतम और प्रेमचंद्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से अधिक अनुभव) के लिए सुरेशचंद्र मौर्य, कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से कम अनुभव) के लिए गुलशन मौर्य, हरेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार पाल, कमलाकांत यादव ने नामांकन किया। चुनाव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि 26 दिसंबर को भी 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। नामांकन के समय चुनाव कमेटी के सदस्य अशोक कुमार श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव शुक्ला यज्ञ नारायण सिंह, दयानाथ पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें