फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शहर के 13 चौराहों पर होगी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

विज्ञापन
पालीटेक्निक चौराहे पर लगा सीसीकैमरा। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के 13 मुख्य चौराहों की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। इस कार्य पर 4.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी स्वीकृति मिल गई है। यह कार्य जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की निधि से कराया जाएगा। अपराध पर लगाम कसने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहर के आसपास के मुख्य चौराहे अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इससे किसी तरह के विवाद, छेड़खानी या आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन को जांच के लिए पुख्ता सबूत मिल सकेंगे। इसके मद्देनजर जौनपुर सांसद के प्रस्ताव पर 13 भीड़भाड़ वाले तिराहाें व चौराहों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चिह्नित कर पुलिस अधीक्षक को कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 15 से 20 दिन में कैमरा लगाए जाने का कार्य शुरू होगा। पीडी, डीआरडीए कृष्ण करुणाकर पांडेय ने बताया कि 13 तिराहों, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए सांसद निधि से प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें