बदलापुर कस्बे में डेंगू लार्वा को नष्ट करते फाइलेरिया निरीक्षक कृष्ण प्रताप दुबे। ससससससससससस?
- फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। स्वास्थ्य महकमा एवं नगर पंचायत की सक्रियता के बावजूद डेंगू संक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। सीएचसी और आरआरटी की टीम ने सोमवार को 112 बुखार पीड़ितों की जांच की जिसमें 13 लोग संक्रमित मिले। कसबे में सौ से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।
डेंगू का संक्रमण रोकने के लिए एक सप्ताह से अधिक समय से फागिंग, मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव और एडीज के लार्वा की जांच कराई जा रही है। जलभराव वाले जगहों की सफाई की जा रही है। इसके बावजूद डेंगू के मरीजों का मिलना कम नहीं हुआ है। सोमवार को सीएचसी पर बुखार से पीड़ित 36 लोगों ने डेंगू की जांच कराई थी। इसमें 13 डेंगू के मरीज पाए गए। इसी प्रकार आरआरटी की टीम ने घर-घर जाकर 76 लोगों का सैंपल लेकर जांच कराया, जिसमें कोई भी डेंगू का मरीज नहीं मिला।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि डेंगू के नए संक्रमित मरीजों में विकास (24) भलुआही, रुचि (22) ऊदपुर गेल्हवा, सरिता (30) पत्नी प्रिन्स पाण्डेय हकारपुर, मीना (34) पत्नी राजेश गुप्ता सरोखनपुर, आलोक साहू (18) बदलापुर, विमला (38) पत्नी सेवालाल पाल ऊदपुर गेल्हवा, राजनाथ (36) रैभानीपुर, संजय (38) बदलापुर, दिनेश (24) बर्रैया, बृजेश (21) , अंशुमान (13) ऊदपुर गेल्हवा, रामदवर (38) सरोखनपुर तथा मनीष (13) बदलापुर शामिल हैं। नगर में सोमवार को ग्यारहवें दिन भी दवाओं के छिड़काव के साथ ही साफ सफाई और फागिंग कराई गई। इसमें राहत भरी खबर इतनी ही है कि अब तक रोजाना 18-19 मरीज मिल रहे थे लेकिन अब मरीजों की संख्या कम होने लगी है।