फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छापे में 129 घरेलू और 42 छोटा गैस सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव के मकरा बाजार में खाद विक्रेता और गैस चूल्हा रिपेयर की दुकान से बुधवार को जिलापूर्ति अधिकारी और उपजिलाधिकारी केराकत की टीम ने छापा मारकर 129 घरेलू व 42 अधोमानक पांच केजी के गैस सिलिंडर बरामद किए। दोनों दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। डीएसओ संतोष विक्रम शाही ने बताया कि मकरा बाजार में घनी आबादी के बीच मनोज कुमार जायसवाल खाद की दुकान में अवैध रूप गैस सिलिंडर रखकर बेचने और रिफिलिंग करने का कारोबार करता है। इसी दुकान के बगल में शिवा जायसवाल इंटरप्राइजेज की दुकान में गैस चूल्हा रिपेयर के साथ गैस सिलिंडर बेचने का काम करता है। इस सूचना की जांच कराई गई सूचना सही पाए जाने पर एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा की मौजूदगी में सप्लाई इंस्पेक्टर अशोक कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, रत्नेश कुमार, राकेश कुमार, बलवंत सिंह व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार साहनी के साथ छापा मारकर शिवा जायसवाल के इंटरप्राइजेज की दुकान से 38 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। इसके बगल खाद व रिफिलिंग की दुकान से 50 इंडेन, 40 एचपी, एक भारत गैस सिलेंडर बरामद हुआ तथा 42 अधोमानक पांच केजी के छोटे सिलिंडर और रिफिलिंग के काम आने वाली बासुरी बरामद किया गया। दोनों दुकानों पर महिला व बच्चे थे, जिनसे सिलिंडर से संबंधित कागजात मांगा गया जो नहीं दिखा पाए। सभी बरामद सिलिंडर परमहंस इंडेन गैस एजेंसी जलालपुर के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी शिवा जायसवाल और मनोज कुमार जायसवाल कितने दिनों से अवैध रूप से गैस सिलिंडर का भंडारण कर बिक्री कर रहे थे और इसे कहां से तीनों कंपनियों के गैस सिलिंडर प्राप्त होते हैं, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर का अवैध रूप से भंडारण कर बिक्री करना अवैध है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जलालपुर थाना की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें