फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 9.5 करोड़ की लागत से सुधरेंगी शहर की 122 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर की तरफ से शहर के 39 वार्डों की 122 सड़कें सुधारी जाएंगी। यह कार्य 15 वें वित्त व अवस्थापना निधि के तहत साढ़े नौ करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर कराया जा चुका है, जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद जौनपुर में तीन लाख से अधिक की आबादी है। जिले के अधिकतर वार्ड टूटी सड़कें और टूटी नालियों से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। रुहट्टा से कालीकुत्ती संपर्क मार्ग, नईगंज, सिटी स्टेशन कालोनी की सड़कें बदहाल हैं। अन्य कालोनियाें में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसमें प्रमुख रूप से जिन 122 सड़कों को लिया गया है। इनमें मतापुर में टीबी हास्पिटल रोड शिव कुमार सिंह के मकान के पास पीवीसी पाइप व इंटरलाॅकिंग निर्माण, मतापुर वार्ड में ही कदमरसूलपुर में प्रतीक सिंह के मकान से अजय कुमार सिंह के मकान तक इंटरलाॅकिंग सड़क व पीवीसी पाइप द्वारा जल निकासी का कार्य, उमरपुर वार्ड में गांधी आश्रम के सामने रामचंद्र सिन्हा के मकान से जयप्रकाश सिंह के मकान के सामने तक नाली व इंटरलाॅकिंग सड़क का निर्माण, जहांगीराबाद वार्ड में उमरपुर में राजेंद्र सोनकर के बगल दुर्गा मंदिर तक इंटरलाॅकिंग सड़क व पीवीसी पाइप द्वारा जल निकासी कार्य, रामनगर भड़सरा वार्ड में जीत बहादुर सोनकर के मकान से सुजीत यादव के मकान तक इंटरलाॅकिंग सड़क का कार्य होना है। इन सारे कार्यों को एक से दो माह के अंदर पूरे करने हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर की तरफ से 122 सड़कें, नाली व पीवीसी पाइप डाले जाने का कार्य किया जाना है। यह कार्य साढ़े नौ करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर कराया गया है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। - पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण की शिकायत-जौनपुर। गंगापट्टी वार्ड के नागरिकों ने बुधवार को डीएम डॉ.दिनेशचंद्र को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने सड़क निर्माण में अनियमितता व निर्धारित दूरी तक सड़क न बनाए जाने का मामला उठाया। मामला गंगापट्टी के भुवालापट्टी, जगदीशपुर वंशगोपालपुर का है। आरोप है कि भुवालापट्टी में संपर्क मार्ग तारकोल से बनाकर समाप्त कर दिया गया है। सड़क गुणवत्ताविहीन हैं। गिट्टियां इधर-उधर बिखर रही हैं। इतना ही नहीं, सड़क निश्चित दूरी तक नहीं बनाई गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में धांधली की गई है। इसकी जांच कराई जाए। इस मौके पर विशाल कुमार, राजू कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र पटेल, नन्हेलाल, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें