फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अमित शाह और चार मई को आएंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को मड़ियाहूं में आएंगे जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को शहर के टीडी कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं की अलग-अलग होने वाली चुनावी जनसभाओं की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रविवार को टीडी कॉलेज में पीएम की सभा की तैयारी की जायजा लिया। साथ ही एसपी ग्रामीण संजय राय ने मड़ियाहूं के रामलीला मैदान में शाह की जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मड़ियाहूं के पक्का तालाब स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गए हैं। एसपी ग्रामीण संजय राय ने सभास्थल के निरीक्षण के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभास्थल पर कोई भी व्यक्ति काला गमछा और रुमाल लेकर या काला कुर्ता पहनकर न पहुंचने पाए। जेड प्लस सुरक्षा मानक के अनुरूप सभास्थल की सुरक्षा व्यवस्था तैयारी की गई है। सुरक्षा में तीन अपर पुलिस अधीक्षक, सात क्षेत्राधिकारी, 16 प्रभारी निरीक्षक, 60 दरोगा, 238 सिपाही, दो प्लाटून पीएसी, और एलआईयू के कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा चार मई को टीडी कॉलेज के मैदान में होगी। वर्ष 2014 के चुनाव में भी पीएम मोदी ने इसी मैदान पर जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें