फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

228 अभ्यर्थियों ने छोड़ी एमएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एमएड सत्र 2019 की प्रवेश परीक्षा रविवार को इजीनियरिंग और फार्मेसी भवन में हुई। जिसमें मात्र 791 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 228 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एमएड सत्र 2019 के 250 सीटों के लिए 1019 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसकी परीक्षा रविवार को इजीनियरिंग और फार्मेसी भवन में निर्धारित समय से संपन्न हुई। 791 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 228 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रजिस्टार सुजीत कुमार जयसवाल सहित पर्यवेक्षक डा.समर बहादुर, डा. सर्वानंद पांडेय द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा था। प्रवेश सेल अधीक्षक प्रमोद सिंह कौशिक ने बताया कि राज कालेज, टीडी कालेज, राजा हरपाल सिंह सिंगरमऊ, हड़िया पीजी कालेज, रामनवल चिरैया कोट मऊ एमएड कालेजों में कुल मिलाकर 250 सीट है। जिसमें प्रति कालेज 50-50 सीट हैं। प्रवेश के लिए कुल 1019 अभ्यर्थियों में से मात्र 791 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें