फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख से बलुआ बड़ेरी में बनेगा अंत्येष्टि स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर । बदलापुर ब्लाक के बलुआ बड़ेरी गांव में 25 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम किश्त 12 लाख रुपये की जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत को जारी कर दिया है। प्रथम किश्त का उपभोग होने के पश्चात दूसरी किश्त का भुगतान किया जाएगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध ने सम्बंधित ग्रामपंचायत अधिकारी श्रीपति मौर्य को निर्देशित किया है कि प्रथम किश्त की धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य करा कर उपभोग प्रमाण पत्र , फोटोग्राफ एवं एमबी कार्यालय में एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं । अन्यथा द्वितीय किश्त के धनराशि आहरित नहीं हो पाएगी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति सन्निकट है। ऐसी स्थित में द्वितीय किश्त आहरित न होने पर लैप्स होने की संभावना है। धनराशि लैप्स होने पर सीधे आप जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें