फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का किया शिलान्यास---

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत मिले 344.29 लाख लागत से शीतला चौकिया धाम पोखरा एवं स्थल का सुंदरीकरण किया जाएगा। 14 वें वित्त आयोग निधि अन्तर्गत 19.38 लाख की लागत से 115 मीटर उमरपुर वार्ड कृषि पार्क के सामने इंटरलाकिंग निर्माण तथा कोतवाली चौराहा पर 15.80 लाख से निर्मित आठ सीटेड पुरुष व महिला सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव और नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने किया। इस अवसर पर मौके पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन एवं सभासद सविता मौर्या व नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। गिरीश चंद यादव ने कहा कि शीतला धाम चौकिया जौनपुर ही नहीं पूर्वांचल के लिए आस्था का केंद्र है। मंदिर के बगल स्थित पोखरे का सुंदरीकरण कराने के साथ आस पास की भूमि को दर्शनार्थियों के लिए सुरक्षित की जाएगी। टंडन ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों के विकास के साथ साफ सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर राजदेव यादव, अनिल यादव, पूर्व ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान राजेश मौर्य तथा शीतला चौकिया के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें