फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को शौर्य पराक्रम पर जुलूस निकाल कर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वायुसेना का पाकिस्तान में आतंकी कैंप नष्ट करने को लेकर लोगों में खुशी है। जिले भर में जगह-जगह जुलूस निकालकर सेना के पराक्रम को सलाम किया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बदलापुर में मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। छोटे बच्चों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मार्निक वाकर्स एसोसिएशन ने हर्ष जताते हुए पीएम कोष में बीस हजार रुपये का चेक भेजा। कहा कि देश की पराक्रमी सेना ने ईट का जवाब पत्थर से देकर देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, धनश्याम साहू, रामेश्वर केसरवानी, साहेब लाल साहू, केवल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिराजे हिंद एजुकेशनल एंड सोशल सोसाइटी के हुसैनाबाद स्थित कार्यालय पर सेना के शौर्य को सलाम विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि हमें सेना के शौर्य पर नाज है। अध्यक्ष एमडी शिराज ने कहा कि यदि पाक अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो पाक के सभी प्रांत स्वतंत्र राज्य बन सकते हैं। इस मौके पर डा. अबरार अहमद, रजत सिंह, वैभव सिंह, अवनीश यादव, लालचंद चौरसिया ने सेना के बहादुरी को सलाम किया। टीडी कालेज गेट पर सपा नेता रजनीश मिश्र ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विनोद शर्मा, रवींद्र विश्वकर्मा, अमन, बृजेश, विजय, रमेश, अजय, छोटू आदि मौजूद थे।
बदलापुर : रामनगर बाजार में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। मिठाई बांटकर खुश का इजहार किया। व्यापार मंडल रामनगर एवं हिन्दू युवा वाहिनी बदलापुर के अध्यक्ष महेंद्र सेठ व दिनेश गुप्ता की अगुवाई में जश्न मनाया। वंदेमातरम, भारत सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय,वीर शहीद अमर रहे, वन्दे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाया। संचालन दयाशंकर तिवारी ने किया। इस मौके पर दासु गुप्ता, राधे यादव, मुन्ना तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, चंदन, मुन्नू, संजय, मिंटू, प्रदीप गुप्ता, जटाशंकर, रामकृष्ण, रमेश, सतीश, सुरेश, महेंद्र वर्मा, देवराज तिवारी देवेंद्र उपाध्याय, सुजीत गौतम ,पिंटू, अनिल, विनोद गौतम, शुभम, अंकित शनि, झिल्लु यादव, प्रवेश, रूपनारायण दुबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय, सीपी पाठक, महेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।
मुंगराबादशाहपुर : इटहरा गांव में शौर्य तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भारतीय सेना के सम्मान में दीप जताया। इस मौके पर पूर्व कैप्टन उमाशंकर तिवारी, राजाराम तिवारी, उमेशदत्त मिश्रा, हरिकेश तिवारी, सुनील तिवारी, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहें। उधर न्यू शक्ति कालेज आफ आईटी एंड मैनेजमेंट में शिक्षकों और बच्चों ने जवानों के शहादत का बदला लेने पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कालेज के डायरेक्टर राजन सिंह, डा. अनिल तिवारी, शेखर आनंद पांडेय, अजय पटेल, पूजा सिंह, अमित शर्मा, अश्वनी जूफा अंसारी, कोरियोग्राफर पवन, राकेश सिंह, राजेश प्रजापति, सुजीत यादव, मनीष तिवारी, अजय शर्मा, ओम प्रकाश, सृष्टि माही, अंतिमा, ममता सोनी, महालक्ष्मी, विजय लक्ष्मी, महफूज अली, सत्यम यादव, पवन सरोज, मोहम्मद कैफ ,दिव्यांश साहू, राज कुमार सरोज , पवन सरोज, राहुल सरोज, देवांशु, अंकित मौर्य, विम्मी जायसवाल, करुणानिधान, अनूप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

केराकत : तहसील बार एसोसिएशन ने भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को लेकर एक बैठक कर खुशी का इजहार किया। अभिनंदन प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति के पास भेजने का निर्णय लिया। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष देवनाथ मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सेना के शौर्य व पराक्रम पर खुशी का इजहार करते हुए उपजिलाधिकारी आयुष चौधरी के माध्यम से राष्ट्रपति को अभिनंदन प्रस्ताव सौंपा। इस मौके पर मुकेश शुक्ल, रमेश यादव, जगदंबा प्रसाद, महेंद्र शंकर पान्डेय, नम:नाथ शर्मा, राजेश पान्डेय, रजनी कांत श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, सुभाष शुक्ल, विवेक सिंह एवं मान्धाता सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें