फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सदस्य को शीघ्र नौकरी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पुलवामा में यूपी के 12 शहीदों के परिवारों को न्याय दिलाने को लेकर किसान यूनियन ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि पुलवामा में 44 शहीदों में से 12 शहीद उत्तर प्रदेश के हैं। इन शहीदों के परिवारों को अन्य राज्य सरकारों की तरह एक करोड़ रुपया सहायता शशि दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को तत्काल नौकरी दिया जाए। सीमा पर तैनात सभी सैनिकों को बुलेट प्रूफ जैकेट दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में अमर बहादुर, अखिलेश, जयप्रकाश, ओपी दमोदरा, बाबूलाल, रामअवध, दयाशंकर भारती, अमरावती गौतम, नीशा, लालप्रताप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें