बदलापुर। कस्तूरीपुर के गढ़वा घाट आश्रम पर मंगलवार को स्वामी श्री श्री 108 सद्गुरू शरणानंद परमहंस महाराज गढ़वा घाट आश्रम वाराणसी के आगमन पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वामी का दर्शन पूजन करने के साथ ही दीक्षा भी लिया। इंदिरा चौक के उत्तर शाहगंज रोड पर कस्तूरीपुर गांव स्थित आश्रम पर मंगलवार को स्वामी का आगमन नौ बजे हुआ। स्वामी के साथ आए साधु संतों ने लोगों को गुरु के महात्म्य की जानकारी दी। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने जमकर खरीदारी किया। भीड़ के चलते बदलापुर-शाहगंज मार्ग पर दिन भर यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पूर्व विधायक उमाशंकर यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, विनोद सिंह एडवोकेट, महेंद्र यादव, रामजतन यादव आदि मौजूद थे।