फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओ को तीन माह से नहीं मिला प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आशा बहू कल्याण स मिति की जिलाध्यक्ष सुषमा मौर्य और उपाध्यक्ष निशा सिंह ने सिंह ने कहा कि सुजानगंज सीएचसी पर तैनात 40 आशा और चार संगिनी के तीन माह का प्रोत्साहन राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिसके चलते सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर पूर्व में तैनात वीसीपीएम की तानाशाही के कारण प्रोत्साहन राशि के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वीसीपीएम दीपिका मौर्या द्वारा माह दिसंबर से अब तक का प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसी बीच उनका स्थानांनतरण 16 जनवरी को जिला मुख्यालय पर हो गया है लेकिन अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। वह सभी को गुमस्त्रत्तह कर धरना प्रदर्शन करवा रही हैं। इसकी शिकायत जिलाधिकारी और सीएमओ से की गई थी। उन्होंने जिलाधिकारी और सीएमओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रोत्साहन राशि का भुगतान का कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें