फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू बाजार और कम्बल वितरण का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वयं सेवकों की ओर से संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष साप्ताहिक शिविर के छठवें दिन श्री राम जानकी मंदिर परिसर में बापू बाजार और और कंबल वितरण का आयोजन किया गया। समारोह में गरीब और असहायों को एक रुपये से लेकर पांच रुपये तक के कपड़े खिलौने और जूते जैसे आदि समान दिया गया।
विज्ञापन

बापू बाजार का उद्घाटन चयनित ग्राम के फूलचन्द ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. राम मोहन अस्थाना ने कहा कि बापू बाजार का उद्देश्य गरीबों, दलितों, जरूरतमंद और अभाव ग्रस्त लोगों के लिए कंबल कपड़े खिलौने जूते चप्पल तथा विभिन्न प्रकार के स्टेशनरी के सामान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो सामान लोगों के यहां उपयोग नहीं होता है पुराने पड़ रहते हैं। उन चीजों को जुटाकर इन लोगों में वितरित किया जाना है। जिसका मूल्य एक से लेकर 10 रुपये के बीच रखा जाता है। इसका उद्देश्य वह स्वाभिमान के साथ सम्मान को बनाए रखना है। कार्यक्रम को डा. पवन सिंह , डा. आलोक सिंह, डा. उर्मिला सिंह, बृजमोहन गुप्ता ने संबोधित किया। इस मौके पर श्रीराम जानकी मंदिर के महन्त सर्वेश यादव, बृजमोहन गुप्ता, मयंक पाण्डेय, शुभम गौतम, सुबाष सरोज, नीरज सिंह, अंकुर यादव, सत्यम मौर्य, शिल्पा सिंह, मीनू अग्रहरि सुनीता, खुशबू गुप्ता, अंकिता यादव, अनुपम पाल , शैली आदि उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें