फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क व नाली निर्माण को लोगों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय नगर पंचायत के नासही दरीबा मार्ग पर हो रहे सड़क व नाली निर्माण कार्य को रविवार को मोहल्लेवासियों व भाजपा के लोगों ने रोक दिया। वे मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से किया गया है।
विज्ञापन

नासही दरीबा मार्ग पर थोड़ी दूर तक सड़क व उसके किनारे स्थित नाली टूट गई है। इसके मरम्मत के लिए मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन को कई बार शिकायत किया। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन के आदेश पर बिना टेंडर किए हुए कोटेशन के माध्यम से शनिवार को निर्माण कार्य शुरू किया गया। नाली को जोड़ने में गंगा बालू का प्रयोग हो रहा था। जिस पर मोहल्लेवासियों ने आपत्ति जताया। भाजपा के पदाधिकारी शीतला प्रसाद गिरी, संदीप अग्रहरी सुशील मोदनवाल आदि ने कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल से किया। जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य कोटेशन से किया जा रहा है। टेंडर नहीं कराया गया। ईओ ने कहा मुझे जानकारी नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ता शीतला प्रसाद गिरी,संदीप अग्रहरी, सुशील मोदनवाल ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत जफराबाद में अधिकतर कार्य कोटेशन से कराए जा रहे हैं। मनमाने तरीके से कोटेशन पर अपने चहेते ठेकेदारों से कार्य कराया जा रहा है। साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें