जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के काशी प्रांत के कार्यवाह बांकेलाल ने कहा कि सामर्थ्यवान समाज के नागरिक की समर्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने को सामर्थ्यवान बनाए। वह शहर के चकप्यार अली (बलुआघाट) में आयोजित समरसता सह भोज के पूर्व बौद्विक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उद्देश्य ही शक्तिशाली और समर्थ राष्ट्र का निर्माण करना है। सहभोज कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज सेवी हंसराज सोनकर ने आपसी एकता का संदेश दिया। कार्यवाह रजनीश ने शाखा लगाकर एकल गीत कराया। डा. उदय सिंह ने सभी का परिचय कराया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोग सहभोज में शामिल हुए। इस मौके पर डा. ब्रह्मेश शुक्ल, अनिल शुक्ल, रविंद्र सिंह,ओम उपाध्याय, नारायण दास, सत्य प्रकाश सिंह, शैलेंद्र निषाद, मनोज तिवारी, शिव प्रकाश, अजय उपाध्याय, अशोक मौर्य, सुभाष कुशवाहा, जयहिंद, नीतू सिंह, डा. सरला त्रिपाठी, रजनीश, अश्विनी, सुशीला यादव, राजीव सिंह, पंकज सिंह, आलोक श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, अमित सोनकर, दीपचंद सोनकर आदि मौजूद रहे।