फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। विद्युत उपकेंद्रों पर कर्मियों ने शुक्रवार की आधी रात से कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन नारेबाजी की। जिससे सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। फसलों की सिंचाई के लिए किसान भी परेशान रहे। विद्युत वितरण केंद्र सरायख्वाजा, आदमपुर, मल्हनी, कबरुद्दीनपुर के विद्युत कर्मियों ने विद्युत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्युत कार्यों का बहिष्कार कर दिया। सरायख्वाजा देवकली विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन नारेबाजी की। विद्युत कर्मियों ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। विद्युत सप्लाई के लिए किसान शनिवार पावर हाउस पर पहुंचे। लेकिन विद्युत कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसी दौरान अधिशासी अभियंता अभिषेक श्रीवास्तव ने उन्हें समझा बुझाकर एक सप्ताह के अंदर उनका परिचय पत्र के साथ बकाया भुगतान और ईपीएफ जैसी समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया। विद्युत कर्मियों ने एक सप्ताह तक काम करने के लिए सशर्त राजी हुए। तब तक प्रतिदिन काला फीता बांधकर काम करेंगे। कर्मियों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर हम लोगों की मांगे नहीं मानी गई ,तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगे। इस मौके पर लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, संजय रजक ;अखिलेश श्यामलाल, महिंदर ,राजेश इंद्राज यादव ,दयाल सिंह, सभाजीत, सतीश कुमार ,सुजीत ,अजय कुमार, अमरनाथ, लक्षीराम, विकेश कुमार, प्रदीप कुमार ,अशोक , शिव प्रसाद मिश्रा, संतोष, अशोक निषाद, अनिल ,ओमप्रकाश गौतम, रामेश्वर मौर्य ,शरद सिंहा ,सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें