फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दूसरी बार रोका पुलिया का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के गजेंद्रपुर मेढ़ा गांव स्थित बाबा गोलादैत्य नाले पर सांसद निधि से 56 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य को लेकर 27 अक्टूबर 2018 शनिवार की शाम भाजपा सांसद कृष्ण प्रताप सिंह के द्वारा शिलान्यास किया गया था। 27 दिसंबर से पुलिया निर्माण कार्य शुरू हुआ, दो दिन काम होने के बाद ग्रामीणों ने 29 दिसंबर को घटिया ईंट सामाग्री लगाने पर निर्माण कार्य रोक दिया। जिसकी शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष बदलापुर गंगा प्रसाद सिंह से किए थे। पंचायत के बाद मानक के अनुरूप कार्य कराने की बात कहकर कार्य पुन: शुरू हुआ था। एक बार फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया। काम कर रहे मजदूरों को भी भगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण की नींव में देर शाम सेम ईंट से खर्रा दिवाल जोड़कर आठ एक का मशाला ऊपर से डालकर जोड़ाई की जा रही है। मजदूरों को भगाते हुए ईंट को उखाड़ कर फेंक दिया। मौके पर पहुंचे ठीकेदार राजेश सिंह को देखते हुए ग्रामीण आग बबूला हो गए । जहां ठीकेदार अपनी गलती महसूस करते हुए ग्रामीणों के अनुसार कार्य करने की बात कहीं। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। पुन:मानक के अनुसार कार्य कराने की हिदायत दी है। इस मौके पर मंगला सिंह, सुनील मिश्रा, रिंकू सिंह,मुन्ना सिंह,रामचंद्र पाण्डेय,बांके मल्लाह, जटाशंकर पाण्डेय, जैनाथ यादव, सत्यदेव सिंह, अन्तू निषाद, प्रबीण सिंह, फोटो सिंह, रमेश शर्मा, दिनेश शर्मा, धीरज सिंह, ओम पंडित, हेमकांत तिवारी, डा. रामसेवक, टुन्नी यादव, सच्चिदानंद उपाध्याय, नन्कऊ यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें