फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर निकली साई शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के बिसौरी (तिवारीपुर) गांव में स्थापित साईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर साईं बाबा की शोभा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में साईं भक्तों ने ओम शिव शक्ति साई बाबा के संस्थापक रविन्द्र कुमार गुरु जी के नेतृत्व में साई पालकी के साथ शोभा यात्रा निकाल कर पूरे गांव का भ्रमण किया। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि इसके पश्चात कीर्तन भजन के बाद बिरहा व भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर संजय विश्वकर्मा, राजेश कुमार, राम भवन, प्रो. अवधेश, उधम सिंह, चौहान, चिंता देवी, विजय, सुमन, विमला देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें