फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सस्ते दाम पर उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। किसानों को सस्ते दाम पर उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि किसानों को अन्नदाता कहा जाता है। लेकिन किसानों की समस्याओं को पूरा करने का कार्य नहीं किया जाता है। जिससे किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसानों को सस्ते दाम पर उर्वरक व फसलों में होने वाले रोगों को दूर करने के लिए दवा उपलब्ध कराने, नहरों में शीघ्र पानी छोड़ने, किसानों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, किसानों को 10 हजार मानदेय देने, न्याय पंचायत स्तर पर पशु बंदी गृह बनवाने आदि की मांग की जा रही है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वे आसानी से खेती किसानी का कार्य कर सके। धरने में सीताराम, राजबली, सुरजन, रमेश, अमरनाथ, समरजीत, बाबू राम, खलील, राजदेव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें