फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ईंट भट्ठे से 12 वर्षीय मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के निशान गांव निवासी एक 12 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चला तो पिता ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। निशान गांव निवासी प्रकाश कुमार अपने परिवार के साथ कौवापार स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। गत आठ मार्च की सुबह करीब 5 बजे प्रकाश और उसकी पत्नी रोजाना की तरह ईंट पाथने के काम पर चले गए थे। उस समय उनका बेटा पवन (12) सो रहा था। सुबह करीब 8 बजे जब परिजन काम निपटाकर वापस लौटे, तो पवन बिस्तर से गायब था। पिता ने गौराबादशाहपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई। बताया कि लापता बालक पवन का रंग गोरा और कद लगभग साढ़े चार फीट है। गायब होने के समय उसने कत्थई रंग का लोअर और सफेद रंग के पुराने जूते पहने थे। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज जांच उप निरीक्षक राजकुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें