फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो दिनों से 12 गांवों को सिर्फ दो घंटे मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। उतिराई पावर हाउस से दो दिनों से आपूर्ति बाधित है। इससे 12 गांवों में सिर्फ एक-दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।इस उमस भरे मौसम में बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई स्थाई समाधान नहीं निकला है। कुछ गांवों में तो तीन-तीन दिन तक बिजली नहीं आ रही है। प्रधान प्रतिनिधि बेलौनाकला शुधांशू विश्वकर्मा ने बताया कि रात में मच्छरों से परेशान रहते हैं, दिन में गर्मी से बेहाल है। मोबाइल चार्ज करना भी बड़ी चुनौती बन गई है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्थाई समाधान की मांग की है। जेई धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि उतिराई पावर हाउस का ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया है। बरसठी पावर हाउस से बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा है। दूरी होने के कारण ओवर लोड बता रहा है। इससे आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कल शाम तक ट्रांसफाॅर्मर सही हो जायेगा तो आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

आठ घंटे से आपूर्ति ठप-बदलापुर।सरोखनपुर गांव में बने विद्युत उपकेंद्र के 33 केवीए का पैनल व रिले जलने से कस्बे की आपूर्ति शनिवार को आठ घंटे से ठप है। इससे कस्बा सहित भलुआही व बेदौली फीडर के 25 से अधिक गावों की आपूर्ति ठप है। दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। पानी की भी दिक्कत हो रही है। एसडीओ एसके सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य कर लिया गया है। शीघ्र आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें