फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे शहर के 12 तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गांवों के अटल मनरेगा मॉडल तालाबों की तर्ज पर अब शहर के भी तालाबों का जीर्णोद्धार होगा। जल संचयन के लिए इन तालाबों का न सिर्फ सुंदरीकरण कराया जाएगा, बल्कि पर्यटन स्थल के रूप में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए शहर व आसपास के सटे 12 तालाबों का चयन किया गया है। यहां मनोरंजन के लिए पार्क, झूला सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। तालाबों के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार हो रहा है। इसे शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए लगातार मंथन चल रहा है। ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के स्थलों को संवारने की रूपरेखा बनाई जा रही है। पुराने पार्कों का जीर्णोद्धार, नए पार्क बनाने, ऑडिटोरियम आदि का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में शहरी सीमा व उससे सटे इलाकों में मौजूद तालाबों का भी सुंदरीकरण करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने कुल 12 तालाबों को चिह्नित किया है। यहां पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करने के लिएसीएनडीएस को प्रस्ताव बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा। वहां स्वीकृति मिलते ही तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू होगा।
---
इन तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
जौनपुर। शहर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 12 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें उमरपुर हरिबंधनपुर, चांदपुर, हिसामपुर, हरसिंह पट्टी, भूपतपट्टी, कन्हईपुर, रामनगर भड़सरा, रामदासपुर नेवादा, लखनपुर, माधोपट्टी, गद्दीपुर व कलीचाबाद के तालाब शामिल हैं।
विज्ञापन

---
यह सुविधा रहेगी उपलब्ध
जौनपुर। तालाबों पर लाइटिंग, घास, बेंच, इंटर लाकिंग, सीढ़ी, कैंटीन, शौचालय, पार्क आदि की सुविधा मौजूद रहेगी। इसके अलावा बोटिंग की भी तैयारी है। सरायख्वाजा में इसकी शुरुआत की जा चुकी है। इसी तर्ज पर यहां भी इसे लागू करने की मंशा है।
---
अतिक्रमण मुक्त होंगे 34 तालाब
जौनपुर। अभिलेखों में शहरी क्षेत्र में कई बड़े तालाब हैं, लेकिन मौके पर उनका अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है। अतिक्रमणकारियों ने उसे पूरी तरह चपेट में ले लिया है। इन तालाबों पर कहीं आलीशान भवन बने हैं तो कहीं तालाब को पाटकर निजी उपयोग में लिया जा रहा है। ऐसे 34 तालाब शीघ्र ही अतिक्रमण मुक्त होंगे। इन तालाबों का चयन जिला प्रशासन ने करवा लिया है। अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। वहशीघ्र ही तालाबों से अतिक्रमण हटवाने का कार्य करेगा।
---
वर्जन...
शहर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के क्रम में 12 तालाबों का भी जीर्णोद्घार किया जाएगा। इन तालाबों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सीएनडीएस प्रस्ताव बना रहा है। इसे शीघ्र ही शासन को भेज दिया जाएगी। शासन से स्वीकृत मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें