फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत मुंबई से आए 12 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुंबई से लौटे 12 प्रवासी कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इसमें पिता-पुत्र भी हैं। ये अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग साधनों से यहां आए थे। 27 मई को उनका कोरोना का नमूना लिया गया ता। रविवार को मिले मरीजों में सर्वाधिक तीन-तीन केस शाहगंज और सुजानगंज ब्लाक क्षेत्र के हैं, जबकि सुईथाकला, डोभी ब्लाक के दो-दो मरीज हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 181 हो गई है, जिसमें इसमें 89 स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हो चुकी है। 89 लोगों का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सुजानगंज ब्लाक के कुरावा गांव निवासी एक शख्स (40) अपने पिता (62), मां और बच्चों के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मुंबई से 27 मई को गोरखपुर आया था। वहां से रोडवेज बस में मछलीशहर पहुंचा। बिहारी लाल महाविद्यालय में जांच के दौरान तापमान अधिक मिलने पर पिता-पुत्र का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। सैंपल देने के बाद से पूरा परिवार गांव में ही होम क्वारंटीन था। इसी ब्लाक के नखतपुर निवासी युवक (35) भी मुंबई से ट्रक में सवार होकर 15 मई को गांव आया था। इसके बाद से ही वह होम क्वारंटीन में रह रहा था। तबीयत बिगड़ने पर मछलीशहर सीएचसी की टीम ने उसका सैंपल लिया। सिकरारा के भरतपुर निवासी शख्स (46) भी ट्रक में अपनी पत्नी, बच्चों और छोटे भाई के साथ 17 मई को मुंबई से आया था। पूरा परिवार होम क्वारंटीन में रह रहा है। गांव में गई स्वास्थ्य टीम ने उसका सैंपल लिया था। रिपोर्ट आने तक उसमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। शाहगंज े भरौली बकुची गांव निवासी युवक मुंबई के घाटकोपर रहतऌा था। वह 26 मई कले पत्नी, बड़े भाई के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जौनपुर आया था। सबरहद स्थित क्वारंटीन सेंटर में जांच के दौरान संदिग्ध लगने पर सैंपल लेने के बाद उसे तपेश्वरी कॉलेज में ही क्वारंटीन में रख दिया गया, जबकि पत्नी और बड़े भाई को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया। शाहगंज के ही सहावे और मनेछा निवासी एक-एक युवक पॉजीटिव मिले हैं। वह दोनों भी मुंबई से आए थे। इनके अलावा सुइथाकला के डीह अशरफाबाद, समोदपुर, डोभी के हरिदासीपुर, तराव, मुंगराबादशाहपुर के मड़वा दोदक भी एक-एक युवक पॉजीटिव मिले हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नए मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना से संक्रमित दस मरीजों को स्वस्थ होने पर रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसमें नौ जौनपुर और एक गाजीपुर का मरीज शामिल है।
----
सऊदी में युवक की मौत से मचा कोहराम
खेतासराय। थाना क्षेत्र के पोरई खुर्द निवासी युवक की शनिवार को सऊदी अरब में बीमारी से मौत हो गई। रविवार को खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। कोरोना के संदेह में उसका सैंपल लिया गया था, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पोरई खुर्द निवासी पवन (33) अपने भाई बबलू के साथ सऊदी के दमाम में रहकर वाहन चलाता था। दो दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के संदेह में सैंपल लिया गया, मगर शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। उसके साथ रह रहे भाई ने इसकी सूचना घरवालों को दी। मृतक के परिवार में पत्नी रीमा और चार बेटियां उजाला 11, आस्था 8, नव्या 5 और एक माह की बेबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें