फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समाधान दिवस में 41 शिकायतों में 12 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से कुल 41 शिकायती पत्र आए। जिसमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बदलापुर थाने में अभिलेख पूरा न मिलने पर एसपी ने प्रधान लिपिक को फटकार लगाई। बदलापुरः कोतवाली परिसर में डीएम अनुज कुमार झा एवं एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा की मौजूदगी में जन शिकायतें सुनी गई। इस दौरान 6 लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें से दो का निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने कहा कि सभी हल्का लेखपाल अपने संबंधित गांव में भूमि विवाद रजिस्टर बनाएं तथा मामलों का निस्तारण कराएं। वरासत के कोई भी मामला लंबित न होने पाए। एसपी ने कोतवाली की आदेश पंजिका, बीट रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर का निरीक्षण किया। खामी पाए जाने पर प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार सिंह को फटकार लगाई। दो दिवस के भीतर अभिलेखों को पूर्ण करने को कहा। सुजानगंजः एसडीएम मछलीशहर राजेश चौरसिया की अगुवाई में थानाध्यक्ष सैय्यद हुसैन मुंतजर ने सभी मामलों को सुना। संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने का निर्देश दिया। कुल छह आवेदन आए। पूर्व में पड़े सभी मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर कानूनगो कमल बहादुर, सुभाष मौर्य लेखपाल सूरज पाल, राम सिंह, चंद्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

मड़ियाहूंः कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार संदीप सिंह व कोतवाल नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुआ। 15 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हुआ। नायब तहसीलदार ने सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अगले समाधान दिवस तक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निगोह: बरसठी थाने पर समाधान दिवस पर पड़े 8 प्रार्थना पत्र में 2 का मौके पर निस्तारण नायब तहसीलदार मड़ियाहूं संतोष सिंह ने किया। थाना प्रभारी गोविंद देव मिश्रा,एसआई राजकुमार यादव, रामनारायण गिरी, राधेश्याम लेखपाल मौजूद रहे।

नेवढ़ियाः एसडीएम मडियाहूं लालबहादुर के अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। भूमि संबंधित 8 प्रार्थना पत्र पड़े। 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। 4 प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए टीम बनाकर मौके पर भेज दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सुदर्शन यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें