फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिजली चोरी में 12 पर मुकदमा, 8 लाख राजस्व वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत विद्युत विभाग की ओर से चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना में रविवार को जहां बिजली चोरी के 12 मुकदमे दर्ज कराए गए, वहीं आठ लाख 10 हजार रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत केराकत ग्रामीण दिव्य रंजन के अनुसार कैश काउंटर और कैंप मिला कर कुल 133 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। उनके द्वारा 8.1 लाख रुपये जमा किए गए। 173 बड़े और पुराने बकायेदारों के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। साथ ही 11 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान किया गया। रविवार के शिविर की विशेषता यह रही कि कुल 12 लोगों के विरुद्ध विभिन्न थानों में बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराए गए। एसडीओ केराकत संजीव कुमार भास्कर और अवर अभियंता चित्रसेन के अतिरिक्त अन्य उपखंडों के एसडीओ और अवर अभियंता और अन्य विद्युतकर्मी भी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें