कोरोना महामारी से 118 बच्चे बेसहारा हुए हैं, जो जल्द ही सीएम बाल सेवा योजना से लाभान्वित होंगे। महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों से संबंधित दस्तावेज जुटाना शुरू कर दिया है।
कोरोना संक्रमण के दौरान इन 118 बच्चों में से किसी ने मां तो किसी ने पिता अथवा कुछ ने दोनों को खो दिया है। ऐसे में इनकी परवरिश के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बच्चों की परवरिश के लिए प्रति माह चार हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना का लाभ ऐसे बच्चों के संरक्षकों को दिया जाना है, जिनकी आय तीन लाख रुपये से कम होगी। योजना के तहत जिले में अभी तक 118 ऐसे बच्चों को चिह्नित किया गया है, जिनके मां अथवा पिता या फिर दोनों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। उनको लाभ दिलाने के लिए जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से उनके संरक्षकों और बच्चों से संबंधित दस्तावेज जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि योजना का लाभ मिल सके।
वर्जन ...
- जिन बच्चों के मां व पिता की मौत कोरोना से हुई है, ऐसे 118 बच्चों को चिह्नित किया गया है। इन्हें सीएम बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया जाएगा। ऐसे बच्चों को शीघ्र योजना से लाभान्वित करने के लिए उनसे संबंधित दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। - संतोष कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी।