फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 11.61 करोड़ से निगोह- जरौना मार्ग का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह- जरौना गोधना मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। इस पर 11. 61 करोड़ खर्च होंगे। इसकी पहली किस्त 1.13 करोड़ शासन की ओर से जारी कर दिया गया है। यह मार्ग चौड़ीकरण व सुदृड़ीकरण के तहत सुधारी जाएगी। सड़क बनने के बाद 10 हजार से अधिक राहगीरों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर-निगोह-जरौना - गोधना मार्ग को चौड़ीकरण व सुदृढीकरण की मांग कई साल से की जा रही थी। मडियाहूं के विधायक आरके पटेल व मछलीशहर के विधायक रागिनी सोनकर के प्रस्ताव पर सड़क को रामपुर से जरौना तक चौडीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। अब शासन की ओर से निगोह से जरौना तक मार्ग का चौडीकरण सुदृड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल सिंह ने बताया कि निगोह-जरौना मार्ग की चौड़ीकरण की स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें