फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमात्मा को जाने, नहीं मिल सकती मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। बिना परमात्मा को जाने मानव को मुक्ति नहीं मिल सकती। उक्त बातें शिमला से पधारे संत निरंकारी सत्संग के राष्ट्रीय ज्ञान प्रचारक प्रो. एसएल सूद ने शुक्रवार को नार्मल स्कूल में आयोजित सत्संग समारोह में कही। उन्होंने कहा कि परमात्मा जर्रे -जर्रे में विद्यमान है। ऐसे परमात्मा को गुरु की कृपा से ही देखा जा सकता है। गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को रण के मैदान में इस विराट परमात्मा का दर्शन एक पल में करा दिया था। आज संत निरंकारी मिशन सद्गुरु मां सुदीक्षा की कृपा से इस परमात्मा का दर्शन एक पल में करा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर मुखी ने किया।इस अवसर पर बासुदेव यादव, डा. त्रिलोकी यादव, विजय बावला, रामचंद्र, उमेश यादव, डा. रीता, दीनानाथ एवं शकील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें