जफराबाद। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली सहायता के लिए किसानों से फार्म भरवाया जा रहा है। जो सूची जारी की गई है उसमें तमाम खामियां सामने आ रही हैं। काफी अपात्रों का भी सूची में नाम है, तो कई पात्रों का का नाम सूची में नहीं है। जिस का सत्यापन राजस्व कर्मचारियों को द्वारा गांव-गांव में कराया जा रहा है। जो भूमिहीन है उनको अपात्र किया जा रहा है। जो पात्र छूटे हैं उनका फार्म राजस्व कर्मियों द्वारा भरवाया जा रहा है। फार्म भरवाने में कहीं-कहीं तो बिचौलिए भी लग गए हैं। जो भोली भाली जनता से फार्म भरवाने के नाम पर सौ से दो सौ रुपये वसूल ले रहे हैं। एसडीएम सदर मंगलेश दुबे ने बताया कि जिन किसानों का कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है योजना का लाभ पहले चरण में उन्हें मिलेगा। जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है उनका फार्म भरवाया जा रहा है। उनको दूसरे चरण में प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के सख्त निर्देश दिया है कि वह किसानों का फार्म भरवाकर योजना का लाभ सभी को दिलाए।