फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कथा के लि ए निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। श्री सीताराम नाम महायज्ञ और नौ दिवसीय संगीतमयी श्री रामकथा के पहले दिन शिवमन्दिर चरियाही खेल मैदान से शनिवार को भव्य कलश यात्रा रथ, गाजे, बाजे के साथ धूम धाम से निकाली गई। यात्रा में गाजे बाजे व रथ पर सवार राम लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की झांकी को भाजपा नेता विनय सिंह और पूर्व विधायक उमाशंकर यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कथा व्यास उमादास महाराज ने शंखनाद कर कलश यात्रा को पूरे क्षेत्र में सात दिव्य स्थानों का भ्रमण कराया। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर क्षेत्र में भ्रमण किया। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान इसराजी देवी पत्नी बाबा नाथ हैं। रामचरित मानस की आरती उतारी। कथा पंडाल में गणेश पूजन, हनुमान पूजन कर कलशों की स्थापना करायी गई। कथा वाचक पंडित उमादास ने कयहा कि सत्संग और संत की कृपा से जीवन को मुक्ति मिलती है। जीवन में तीन चीजें मनुष्यता, सत्संग और संत कृपा बड़ा बनाती है। सद्कर्म मनुष्य को पूर्ण बनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम चरित मानस जीवन जीने की कला सिखाती है। यात्रा में ग्राम प्रधान सूबेदार यादव, उमाशंकर यादव,अमरनाथ, यदुनाथ, बुलाकी राम, बाबा नाथ, रमाशंकर, जयसिंह, शिवशंकर, राजकुमार, लालसाहब यादव, भोला नाथ,अखिलेश यादव, राजाबाबू, विनय, अंकित ,आशुतोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें