बरसठी। क्षेत्र के इंग्लिश हैदर ग्राम सभा में शौचालय नहीं बनने से आज भी ग्रामीण ख्रुले में शौच करने को विवश हैं। चक इंग्लिश हैदर ग्रामसभा में दो पुरवा चक इंग्लिश मो. हनीफ और बरेठी है। बरेठी में शौचालय की मांग की गई थी लेकिन महज आठ शौचालय बनाकर ओडीएफ घोषित कर दिया गया। जबकि चक इंग्लिश हैदर एवं चक इंग्लिश मोहम्मद हनीफ गांव में 400 शौचालय की जरूरत है। गांव के 219 लोग शौचालय बनने का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा के बरेठी सेक्टर संयोजक चंद्रशेखर सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर शिकायत किया कि बिना शौचालय के प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से 219 लोगों का शौचालय नहीं बन पाया है।