फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा छात्र संसद ही देश का भविष्य: धनंजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। डा.अबू मोहम्मद आईटीआई में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्र संसद के कार्यक्रम का अयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे। अध्यक्षता मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल क़ादिर खां ने किया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि हर कालेज में छात्र संसद का होना जरूरी है। ताकि युवाओं के विचार निकलकर आए। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ उनको ही मिले जो इस के हकदार हो ताकि सभी गरीब अपने लाभ को हासिल करें। उन्होंने कहा कि एक ऐसा क्राइटेरिया बनाना चाहिए जिससे सभी को लाभ मिल सके। सभी बीपीएल को आरक्षण की आवश्कता है। इस सभी छात्र संसदों से देश के युवाओं मे एक लोकतंत्र की पहचान मिल सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा. अब्दुल क़ादिर खान ने कहा कि छात्र संसद से देश के युवाओं में लोकतंत्र में आने से एक ऊर्जा और शक्ति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि देश को सशक्त और मजबूत बनाया जा सकता है। इस मौके पर डा. शाहनवाज खान, डा. कमरूद्दीन शेख़, डा. केके सिंह, अरशद कमाल, मोहम्मद नासिर खान, साजिद आलिम सभासद, डा. अंकिता श्रीवास्तव, डा. आकांक्षा श्रीवास्तव, डा.ज्योत्सना सिंह, डा. निलेश सिंह, डा. जीवन यादव, डा. विवेक विक्रम सिंह आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें