जौनपुर। समाजसेवी चंद्रदेव यादव की स्मृति में केराकत तहसील क्षेत्र के गोबरा गांव में राष्ट्रीय कुश्ती का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने दो पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में किसी एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिए। अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि कुश्ती मिट्टी का खेल है जो गांव की मिट्टी से निकलकर आज पूरे विश्व में फैल गया है। 52 जोड़ी पहलवानों से सजी कुश्ती दंगल में वाराणसी का दबदबा रहा। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, शैलेंद्र यादव, बीपी सरोज, भूतपूर्व सैनिक अनिल यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उत्तम यादव, सुभाष यादव ब्लाक प्रमुख चोलापुर, चंद्रजीत यादव, कैप्टन भैया लाल, रामजीत यादव, मंगला पहलवान, जय प्रकाश पहलवान आदि उपस्थित रहे। कुश्ती दंगल में रेफरी की भूमिका अशोक व सुदर्शन पहलवान ने निभाई। कार्यक्रम आयोजक नीरज पहलवान ने आभार व्यक्त किया।