फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यडोलय से ले लें छात्रों की सस्पेक्ट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि छात्रवृत्ति शुल्क एवं प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत दशमोत्तर शैक्षणिक सत्र 2018-19 वंचित छात्रों की सूची विद्यालयवार उपलब्ध करा दी गई है। जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि यह सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त कर लें। संबंधित छात्र और छात्राओं के सम्मुख अंकित आपत्तियों के संबंध में आवेदन पत्र के हार्डकापी में संलग्न प्रमाणपत्रों से मिलान और परीक्षण कर लें। इसके अलावा, इसकी सूची के अंतिम कालम में छात्र और छात्राओं का डाटा सही और त्रुटिपूर्ण होने के संबंध में अपनी टिप्पणी अंकित और प्रमाणित कर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं होने पर संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित विद्यालय के प्राचार्य और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें