फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11340 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 217 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को 11340 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। अब तक जिले में 552122 लोगों को टीके की डोज लगाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 5935 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 3501 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें से 2372 लोगों ने पहली डोज तथा 1129 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1903 लोगों को टीका लगा। जिसमें से 967 लोगों को पहली डोज तथा 936 लोगों को दूसरी डोज लगी। इस तरह से सोमवार को 11340 लोगों का टीकाकरण हुआ जिसमें से 9257 लोगों को पहली डोज और 2083 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अभी तक 552122 टीके की खुराक लग चुकी है। जिसमें से 4,61,116 को पहली डोज तथा 91,006 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें