फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ओपीडी में पहुंचे 1124 मरीज, खांसी-बुखार के मरीजों की भरमार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में दिखाने के लिए आए मरीज
विज्ञापन
जौनपुर। होली के बाद से मौसम में बदलाव हो रहा है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। ओपीडी के साथ ही पैथोलॉजी में जांच करने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। शनिवार को इलाज के लिए 1124 मरीज ओपीडी में पहुंचे। एलर्जी मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज आ रहे हैं। होली के बाद शुक्रवार को जिला अस्पतला में इस सीजन की सबसे भीड़ वाली ओपीडी हुई थी। ओपीडी में इलाज के लिए 1327 मरीज पहुंचे थे। होली के बाद त्वचा संबंधी एलर्जी और आंखों में जलन के अधिक मामले आए। मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज भी तेजी से बढ़े हैं। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और निजी नर्सिंग होम में मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बदलते मौसम का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि सुबह-शाम ठंड और दोपहर में तेज धूप बीमारियों को बढ़ा रही है। सूखी खांसी, शरीर में जकड़न और बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। सांस लेने में दिक्कत वाले मरीज भी आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बच्चों, बुजुर्गों और अन्य रोगियों को सावधान रहने को कहा है। अभी से ठंडा पानी, शीतल पेय व आइसक्रीम का सेवन परेशानी का कारण बन सकता है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अशोक यादव ने मौसम में बदलाव के दौरान सजग रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि सही आहार दिल की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है। लाल मिर्च, मैदा, जंक फूड और मीठे पेय से दूरी बनाना जरूरी है। कई अनाजों का आटा, ठंडी विधि से निकाले गए तेल, मौसमी फल-सब्जियां और हल्का प्रोटीन दिल को मजबूत रखते हैं। चिकना, तला-भुना और मसालेदार भोजन छोड़कर हल्का और सुपाच्य आहार लें। मधुमेह और रक्तचाप के मरीज नियमित दवाएं लें और अपनी जांच कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें