फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव निवासी बृजेश तिवारी (32) अपने साथी गांव के ही आनंद तिवारी (32) के साथ बारात जा रहे थे। वे बाइक से चंदापुर गांव के पास पहुंचे थे तभी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी से गोंडा लौटते समय कार सवार शनिवार की रात करीब 12 बजे सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पास सामने से बारात लेकर लौट रही बस से टकरा गए। कार सवार छह लोग घायल हो गए। घायलंो में श्यामबाबू मोदनवाल(55), तरुण मोदनवाल (65), कुसुम मोदनवाल (40), नितेश मोदनवाल (30) सोनी मोदनवाल (25), अयंशी (2) निवासी भधनान थाना स्वामीनाथ छपिया जनपद गोंडा शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार और बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के छाछो गांव निवासी पंचम यादव (75) चकमुबारकपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।
जौनपुर-रायबरेली राज मार्ग पर रविवार को दोपहर दो बजे चंदवक थाना क्षेत्र के ककरापार ग्राम निवासी एसपी चौहान की 41 वर्षीय पत्नी इंदु चौहान व 15 वर्षीय पुत्री आकांक्षा चौहान अपने घर चंदवक से लखनउ जा रहे थे। पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर टोल प्लाजा के पहले सड़क के किनारे कार से किसी काम से उतरे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने मां बेटी को धक्का मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें