फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन खराब होने से डेढ़ घंटे तक रुकी रही उपासना एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर (जौनपुर)। शनिवार को भोर में उपासना एक्सप्रेस इंजन खराब होने के कारण जफराबाद - सुल्तानपुर रेलमार्ग पर स्थित सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। हावड़ा से हरिद्वार जाने वाली 12327 उपासना एक्सप्रेस के इंजन की खराबी की सूचना चालक ने स्टेशन सहायक सराय हरखू छोटे लाल व स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर परमेश्वर को दी गई। इस दौरान सुल्तानपुर से शाहगंज जाने वाली डाउन मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन श्रीकष्णनगर पर सुबह 5. 58 बजे रोक लिया गया। इस मालगाड़ी का इंजन सरायहरखू भेजा गया। इसके बाद इस इंजन को उपासना एक्सप्रेस में लगा कर 7.15 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। डेढ़ घंटे तक ट्रेन के रुकने से यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें