फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के प्रति सांसद की हो जवाबदेही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान के साथ सांसदों के चयन को लेकर मतदाताओं में अभी से मंथन शुरू हो गया है। मतदाता चाहते हैं कि उनका सांसद ऐसा हो जो समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज तक अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करें। जनता को वह सभी सुविधाएं मुहैया कराए जिसकी जरूरत हो।
डा. नंदिनी पांडेय का कहना है कि हम सब का प्रयास ऐसा सांसद चुने का में होना चाहिए जो सांसद बनने की योग्यता रखता हो। वह ज्ञानवान, शीलवान एवं प्रतिभावान होना चाहिए। जिससे कि उनके इस गुणों का लाभ क्षेत्र व समाज की जनता को मिल सके। सांसद का चुनाव करते समय हर किसी को जांच परख की मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की इंदु यादव का कहना है कि हमारा सांसद ऐसा हो क्षेत्र की समस्याओं की हमेशा जानकारी रहे। संसद में जन समस्या के निराकरण के लिए बात को उठा सके और उसका निराकरण करा सके। जनता की बात को पूरी मजबूती के साथ उठा सके। सांसद ऊंची सोच वाला होना चाहिए।
गृहिणी विनीता चौबे का कहना है कि सांसद ऐसा होना चाहिए जो सबसे महत्वपूर्ण समस्या बेरोजगारी को खत्म करने की दिशा में सकारात्मक पहल करे। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनों और है उसको दूर करने में प्रयास करे। खासकर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में भी सांसद की भूमिका सकारात्मक होनी चाहिए। देश व प्रदेश की तरक्की की लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को लागू कराने को प्राथमिकता दे।
विज्ञापन

रिचा कुमारी का कहना है कि हमारा सांसद ऐसा होना चाहिए जो शिक्षित और इमानदार हो। जो देश हित को ध्यान में रखकर कार्य करे। खासकर महिलाओं के हित में सोचता हो। क्योंकि उपर से नीचे तक हर जगह महिलाओं का दबाया जाता है। जो महिलाओं को पुरुष के बराबर अधिकार दे, जो कर्मठ हो और जनता को मिलने वाली सुविधाओं को उन तक आसानी से पहुंचा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें