फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर संचार के कारण बढ़ी सामाजिक क्रांति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। दूरसंचार विभाग के पूर्व सचिव जीके उपाध्याय ने कहा कि भारत संचार नेट सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। इसका मकसद गांव-गांव में इंटरनेट पहुंचाना है। सभी लोगों तक 2022 तक इंटरनेट पहुंचाना है। वह सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में विशेष व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में अधिकांश लोगों के पास मोबाइल है और इसमें डाटा है। अति गोपनीय जानकारी अगर कोई जान ले तो उनको आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहुंचा सकता है। दूर संचार के कारण सामाजिक क्रांति हो रही है। आने वाले समय में और बदलाव देखने को मिलेंगे। भारत में 4 मिलीयन डिजिटल जॉब इन डिजिटल कम्युनिकेशन सेक्टर में पैदा करना है। उन्होंने कहा कि टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर का कंट्रीब्यूशन भारत की जीडीपी में आठ प्रतिशत है। इस मौके पर टेकिप समन्वयक प्रो. बीबी तिवारी, डा. रवि प्रकाश, जेपी लाल, प्रवीण सिंह, रीतेश बरनवाल, प्रीति शर्मा ,पीसी यादव, दीपक सिंह, पारुल त्रिवेदी, संतोष त्रिपाठी आदि शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे। संचालन डा. शैलेश कुमार प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें