फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फरवरी से होने वाले हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशनकी बैठक रविवार को नर्व दुर्गा मंदिर के परिसर में जिलाध्यक्ष सरिता सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पांच फरवरी से होने वाले काम बंद कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सरिता सिंहने कहा कि मानदेय बढ़ाने की मांग काफी दिनों से लंबित है। इसको पूरा कराने के लिए कई बार धरना प्रदर्शन व हड़ताल किया। लेकिन अभी तक मानदेय आठ हजार से 10 हजार के बीच नहीं बढ़ाया गया है। जबकि वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन मानदेय नहीं बढ़ाया गया। जिसको लेकर एक बार फिर पांच फरवरी से काम बंद कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को बाध्य हो रहे हैं। बैठक में मीनाक्षी शुक्ला, सुनीता सिंह, मीना यादव, अर्चना सिंह, शांती , पुष्पा सिंह, गीता सोनकर, जया साहनी, उर्मिला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें