जौनपुर। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद छह सूत्रीय मांगों को लेकर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां अफगानिस्तान से लाकर संगम में प्रवाहित करने, दिल्ली में उनके नाम से स्मारक बनाने, केंद्र व राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों में खाली पदों पर नियुक्ति, शिक्षा भविष्य निधि और अन्य सुविधाएं सरकारी कर्मचारियों की तरह प्रदान करने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष अमरनाथ चौहान, पंकज चौहान, सूरज चौहान, अमेरिकन चौहान, अनिल, प्रेम, छोटेलाल, तीर्थराज, दुर्गा सिंह, प्रेमशंकर, बबलू, निर्भय, श्रवण, रामजी, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।